HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीता देवी का असामयिक निधन

उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीता देवी का असामयिक निधन

CNE ALMORA

ADVERTISEMENTS

📌 ‘बलि वेदना’ सहित कई उत्तराखंडी फिल्मों में दमदार अभिनय

Untimely demise of Uttarakhand's famous actress Rita Devi

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रीता देवी का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने लोकप्रिय कुमाउनी फिल्म ‘बलि वेदना’ में मां की भूमिका निभाई थी। वे कई अन्य फिल्मों व एलबमों में काम कर चुकी हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि रीता देवी ने अपने सशक्त अभिनय के जरिए समाज में अलग पहचान बनाई थी। कई उत्तराखंडी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘बलि वेदना’, ‘आखरी मुनादी’ व ‘विवाह मंगल’ आदि शामिल हैं।

बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रही थीं। परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गये थे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका परिवार यहां राजपुरा में रहता है।

अभिनेत्री रीता देवी के निधन पर तमाम रंगकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। रंगकर्मी गिरीश धवन ने बताया कि उन्होंने रीता देवी के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया था। वह काफी मेहनत से फिल्मों में अपना अभिनय करती थीं। उनके साथ काम करने का एक अलग अनुभव रहा है।

इधर मनमोहन चौधरी, भाष्कर जोशी, गोपाल चम्याल, राजेंद्र तिवारी, विक्की भट्ट, नारायण थापा, मनोज सनवाल, संदीप नयाल, कमलेश पांडे, विमला बोरा आदि ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जारी हुआ बारिश का अलर्ट, लेटस्ट अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments