HomeBreaking Newsउत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री की बीच सड़क युवक के साथ हाथापाई, Video...

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री की बीच सड़क युवक के साथ हाथापाई, Video वायरल

CNE DESK

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व उनके गनर का एक युवक से हाथपाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद से सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां मामले को लेकर भाजपा का घेरना शुरू कर दिया है, वहीं मंत्री ने भी अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह युवक बेवजह उनसे गाली-गलौज पर उतर आया था।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बीच सड़क में एक युवक के साथ हाथापाई का वीडियो अचानक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो ऋषिकेश का है। मंत्री का कहना है कि वह एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान एक शख्स उनसे बिना वजह बहस करने लगा। फिर बीच सड़क उस व्यक्ति ने उनके साथ हाथापाई व गाली-गलौज शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपनी कार से जा रहे थे। तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार को रोककर मंत्री को अपनी समस्या बताने लगे। इस बीच एक युवक गरम हो गया और उसने मंत्री के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

इधर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने मंत्री का कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। तभी गनर ने उसे वहां से हटाया तो उसने गनर की पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। इस बीच गनर ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया तो वे भाग निकले। उन्होंने कहा कि गनर की ओर से युवकों के खिलाफ मामले में तहरीर दी जा रही है। युवक की पहचान सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

खाई में लटक गई तेज रफ्तार यात्री बस

Now See The Viral Video

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments