HomeNationalलुधियाना में गैस लीक होने से बच्चों समेत 9 लोगों की मौत,...

लुधियाना में गैस लीक होने से बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 11 लोग बेहोश मिले

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लुधियाना | पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रविवार सुबह 7:15 बजे गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।

इमारत के आसपास घर-ढाबों में भी लोग बेहोश हुए

रिहायशी इलाके में बनी इस बिल्डिंग के 300 मीटर के दायरे कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। आसपास के घरों और ढाबों के लोग भी बेहोश हुए हैं। प्रशासन ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रहा है।

कौन सी गैस रिसी इसकी जानकारी नहीं, मशीनें मंगवाईं

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इलाके में किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है। हालांकि, शुरूआती जांच में गैस की बदबू सीवरेज गैस जैसी पाई गई है। अब गैस की जांच के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं।

जहां गैस रिसी, उस इमारत तक पहुंच रही NDRF

प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा में सुआ रोड पर जिस इमारत से गैस रिसने की बात कही जा रही है, उसका नाम गोयल कोल्ड ड्रिंक्स है। इस इमारत के ऊपरी हिस्से में लोग रहते थे। वहां भी लोगों के बेहोश होने की आशंका है। NDRF की टीम मास्क पहनकर इमारत तक जाने की कोशिश कर रही है।

CM मान बोले- लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा- लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदायी है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

हल्द्वानी : बाहरवाली के प्यार में दो बच्चों के पिता ने दी जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments