HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में CM का VIP कार्यक्रम, चोरों ने उखाड़ दिया HDFC का...

अल्मोड़ा में CM का VIP कार्यक्रम, चोरों ने उखाड़ दिया HDFC का ATM

रानीखेत से गोपाल नाथ गोस्वामी की रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS

✒️ शटर तोड़ दाखिल हुए चोर, काटी वायरिंग, मोड़ दिए सीसीटीवी

✒️ रानीखेत में चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात

✒️ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

CM Dhami's VIP program in Almora, thieves uprooted HDFC ATM in Ranikhet
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

मुख्यमंत्री के जिला मुख्यालय में होने जा रहे वीआईपी कार्यक्रम में जहां संपूर्ण पुलिस व प्रशासन व्यवस्त है। वहीं, मौके का फायदा उठा चोरों ने रानीखेत के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लगे एचडीएफसी (HDFC) की एटीएम मशीन को ही उखाड़ डाला। मशीन से तमाम कैश चोरी होने की संभावना है। गार्ड की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गांधी चौके के निकटवर्ती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लगा हुआ एचडीएफसी (HDFC) का एटीएम है। यहां कार्यरत गार्ड पान सिंह नित्य की तरह आज सुबह पौने आठ बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। तभी एटीएम मशीन को एटीएम का शटर खुला और मशीन को क्षतिग्रस्त हालत में देख उसके होश फख्ता हो गए। उसने पाया कि हूटर के तार काट दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा भी ऑफ साइट कर दिया गया है। ताकि चोरों की कोई रिकार्डिंग कैमरे में नहीं आ सके।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

लगातार हो रही चोरी की वारदातें

इधर गार्ड ने पुलिस के साथ ही स्टॉफ कर्मचारियों को भी सूचित कर दिया। ज्ञात रहे रानीखेत में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। यह चोरी की तीसरी बड़ी वारदात है। लगातार बढ़ रही चोरियों की घटना के चलते पुलिस में भय का माहौल है। आम जनता पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। चोरी की प्रमुख वारदातों में पहले नैनीताल बैंक के ताले टूटे, फिर पोस्ट आफिस में भी सेंधमारी हुई। इसके बाद आज बेखौफ चोरों ने एचडीएफसी के एटीएम मशीन को ही निशान बना डाला।

सूचित करने के बावजूद समय से नहीं पहुंची पुलिस

इधर एचडीएफसी के गार्ड व कार्मिकों का कहना है कि पौने आठ बजे सूचित किए जाने के बावजूद पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक सूचना दिए जाने के करीब घंटे भर बाद भी पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं दिखाई दिया।

देखिए वीडियो, केदारनाथ धाम के ऐसे खुले कपाट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments