HomeBreaking Newsजरा सोचिए : 142.86 करोड़ पहुंच गई भारत की आबादी, चीन भी...

जरा सोचिए : 142.86 करोड़ पहुंच गई भारत की आबादी, चीन भी छूटा पीछे

CNE DESK

ADVERTISEMENTS
 India's population has reached 142.86 crore

देश की बढ़ती आबादी ने भारत को एक भयानक समस्या की ओर अग्रसर करना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रही जनसंख्या के चलते अब चीन भी जनसंख्या के मामले में भारत से पीछे छूट गया है। भारत की आबादी चीन से अब 2.9 मिलियन अधिक हो गई है। यानी अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है। जानकारों का साफ कहना है कि यदि जनसंख्या का यही हाल रहा तो देश में रोजगार तो दूर, खाने-पीने के भी लाले पड़ जायेंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने हाल में जो आकंड़े जारी किए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। जिसके अनुसार अब भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यूएन ने पिछले साल ही इस बारे में संकेत दिए थे। अब तो भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ें बता रहे हैं कि भारत की आबादी अब 142.86 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, अब तक सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के रूप में बदनाम चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है। यानी भारत से कम। भारत की आबादी अब चीन से 29 लाख अधिक हो चुकी है।

इधर NFPA की ‘The State of World Population Report, 2023’ ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की है। जिसका नाम ‘8 Billion Lives, Infinite Possibilities: The Case for Rights and Choice’ है। यह आंकड़े ‘Demographic Indicators’ की श्रेणी में दर्शाए गए हैं।

✒️ Click To View

विशेषज्ञों के मुताबिक जनसंख्या वृद्धि से होते हैं यह प्रमुख नुकसान –

👉 बेरोजगारी दर में इजाफा

👉 भोजन-पानी व अन्य खाद्य पदार्थों में कमी

👉 कृषि भूमि पर अत्यधिक दबाव

👉प्राकृतिक संसाधनों का शोषण

👉 प्रति व्यक्ति कम आय

👉 बेरोजगारी में वृद्धि

👉 जीवन स्तर में गिरावट

👉 पर्यावरण प्रदूषण

👉 ध्वनि प्रदूषण

👉 मृदा प्रदूषण

👉 जल प्रदूषण

👉 वायु प्रदूषण

बदला उत्तराखंड का मौसम, देखिए 05 दिन का पूर्वानुमान

भारत में खुला Apple का पहला स्टोर, किराया 42 लाख रुपए महीना
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments