Weather Update : फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, लेटस्ट अपडेट

Uttarakhand Weather Update

0
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CNE Desk/उत्तराखंड प्रदेश के जहां तमाम मैदानी व पर्वतीय जनपदों में आज चटख धूप खिली है, वहीं मौसम विभाग ने पुन: मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार 19 व 20 अप्रैल, 2023 को भारी बारिश हो सकती है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि गत दिवस भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाओं को सूचना जारी की थी। जिसमें 20 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की सूचना दी गई थी। 19 अप्रैल, 2023 को कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट भी जारी हुआ था। वहीं, आज जारी अपडेट में कहा गया है कि कल 19 और 20 अप्रैल को भी प्रदेश के कई भू—भागों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की सूचना में कहा गया है कि आज मंगलवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं कुछ इलाकों में चल सकती हैं। बुधवार 19 अप्रैल 2023 को 50 से 60 किमी के हिसाब से हवाएं चलेंगी और आंधी—तूफान आने की संभावना है। बताया गया है कि 19 अप्रैल को ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं 20 अप्रैल को भी भारी बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ की आशंका है।

यहां देखिए फोरेस्ट गॉर्ड भर्ती परीक्षा, Answer Key

भारत में खुला Apple का पहला स्टोर, किराया 42 लाख रुपए महीना
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें