HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : घरेलू हिंसा की जांच को पहुंची महिला एसओ से गाली-गलौज,...

अल्मोड़ा : घरेलू हिंसा की जांच को पहुंची महिला एसओ से गाली-गलौज, अभद्रता

CNE Reporter, Almora

ADVERTISEMENTS

👉 आरोपी मर्चेंट नेवी अधिकारी गिरफ्तार

अल्मोड़ा में घरेलू हिंसा की शिकायत की जांच को गई महिला थानाध्यक्ष के साथ अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है, जो कि एग नेवी अफसर बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के कचहरी बाजार निवासी एक महिला ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत अपने पति के खिलाफ घरेलू​ हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल पुलिस टीम के साथ महिला के घर जांच को गई थीं।

ट्रेनी दरोगा निकला गैंग का सदस्य, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जब शिकायतकर्ता महिला के नेवी अफसर पति मोहित ने उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी। जब हंगामा ज्यादा बड़ा तो थाने से अतिरिक्त बल को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को काफी मुश्किल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अभद्रता व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया है।

पति-पत्नी के बीच मारपीट, पति की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments