HomeBreaking NewsCorona Cases In India : कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में...

Corona Cases In India : कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 27 की मौत

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं। कोरोना वायरस के एक्टिव केस (Active Cases of Coronavirus) 60 हजार पार हो गये हैं। वहीं, 24 घंटे में 27 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से चली गई है।

संक्रमण में आया उछाल, आगे और खतरा

भारत में अप्रैल माह के मध्य में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस उछाल आने लगा है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि मई—जून में वायरस इससे भी अधिक फैल सकता है। हैरानी की बात यह है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार पकड़ने के बावजूद सरकार और जनता दोनों जैसे बेपरवाह बने हुए हैं।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

स्वास्य मंत्रालय की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 9 हजार 111 नए कोरोना मामले दर्ज हुए। सक्रिय मामलों में तेजी आ रही है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 60 हजार 313 हो गई है। ज्ञात रहे कि गत दिवस यह आंकड़ा 57 हजार 542 था।

27 की चली गई जान

कोरोना संक्रमण अब जानें भी लेने लगा है। बीते 24 घंट में कोरोना से 27 मौतें चिंता में डालती है। आपको बता दें कि जब से कोरोना आया है तब से 5 लाख 31 हजार 141 लोग अपनी जान देश भर में गंवा चुके हैं। कोरोना से गुजरात में सर्वाधिक मौतें हुई। यह 06 लोगों की जान कोरोना ने ले ली। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली और राजस्थान में 03-03, महाराष्ट्र में 02, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में 01—01 की मौत हुई है। केरल में कोरोना से 03 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments