अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद पत्रकारों के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

0
ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू के अखनूर में LoC के पास IED ब्लास्ट, दो सैनिक शहीद

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। पुलिस कस्टडी के बीच अतीक अहमद पर हमला करने वाले तीनों युवक मीडियाकर्मी बनकर भीड़ में शामिल हुए थे। ऐसे में अब पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय एसओपी तैयार करेगा। पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज में जब पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी उसी समय कथित रूप से पत्रकार के रूप में आए कुछ लोगों ने पुलिस बल और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर अतीक तथा उसके भाई की हत्या कर दी। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस हिरासत में चल रहे दोनों माफिया घटना के समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS