HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंगः पहली बार 20 हजार, दूसरी बार 45 हजार निकाले, तीसरी...

बिग ब्रेकिंगः पहली बार 20 हजार, दूसरी बार 45 हजार निकाले, तीसरी बार में धर दबोचा

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा में धोखाधड़ी से अन्य के खाते से कर रहा था धन निकासी

✍️ पूछताछ के वक्त भागने की कोशिश, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां धोखाधड़ी करते आ रहा एक व्यक्ति तीसरी बार में दूसरे के खाते से धन निकासी करने के प्रयास में पकड़ा गया। मामला अल्मोड़ा नगर के केनरा बैंक शाखा का है। जब यह व्यक्ति खाते से धन निकालने पहुंचा, तो शक होने पर पूछताछ की। पकड़े जाने के भय से जब वह भागने लगा, तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया।

अल्मोड़ा नगर के केनरा बैंक के शाखा प्रबन्धक ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि 03 मार्च 2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारानौला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार तथा 04 दिसंबर 2021 को 45 हजार रुपये की निकासी कर ली गई थी। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने 10 अप्रैल 2023 यानी गत दिवस फिर खाते से 45 हजार रुपये की निकासी का फार्म भरकर पैसे निकालने की कोशिश की। इस व्यक्ति के सदिंग्ध प्रतीत होने पर बैंक अधिकारी ने उससे पूछताछ की। तो पकड़े जाने के भय से वह बैंक से भागने लगा, जिसे बैंक सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि यह आरोपी व्यक्ति नन्दन सिंह मेर पुत्र किशन सिंह मेर निवासी भटखोला, थाना लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा है। जिसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में प्राथमिकी पंजीकृत कर जरूरी वैधानिक कार्यवाही की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments