HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : संदिग्ध हालातों में युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

रुद्रपुर : संदिग्ध हालातों में युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर | युवा मेडिकल व्यवसायी ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सिंह कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय जयंत फुटेला पुत्र गुलशन कुमार फुटेला इंदिरा कॉलोनी मोड़ पर मेडिकल स्टोर चलाता था। सुबह जयंत के माता-पिता किसी रिश्तेदारी में गए थे। अपनी पुत्री को जयंत भाई के घर मलिक कॉलोनी छोड़ आया था। सुबह से मेडिकल स्टोर बंद होने पर किसी परिचित ने जयंत के बड़े भाई कपिल को फोन करके मेडिकल स्टोर बंद होने का कारण पूछा तो कपिल ने जयंत के नम्बर पर फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर वह घर पहुंचा तो जयंत का पंखे में लटका शव देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक की पत्नी मायके गयी हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक हंसमुख और मिलनसार था उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

तो अब अमेरिकी ब्लैक होल तकनीक से होगा कचरे का निस्तारण !

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments