HomeBreaking Newsशिक्षा विभाग में 380 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जनपदवार देखिए लिस्ट

शिक्षा विभाग में 380 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जनपदवार देखिए लिस्ट

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर। शिक्षा विभाग में प्रारम्भिक शिक्षा संवर्ग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के 380 पदों को पुर्नजीवित करते हुए नियुक्ति की कार्रवाई शुरू होने जा रही है। निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड ने उक्त आदेश पत्र जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि ​निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड वंदना गर्ब्‍याल ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश पत्र जारी किया है। जो कि सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के नव सृजित पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई किये जाने के संबंध में है।

पत्र में कहा गया है कि प्रारम्भिक शिक्षा संवर्ग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के 3246 पद आस्थगित (postponed) रखे गये थे। इन पदों में से विशेष शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 380 पदों को पुर्नजीवित करते हुए नियुक्ति की कार्रवाई किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

जनपदवार निर्धारित पदों की संख्या का विवरण इस प्रकार है —

👉 पौड़ी — 60

👉 चमोली — 36

👉 रुद्रप्रयाग — 12

👉 टिहरी — 36

👉 उत्तरकाशी — 24

👉 देहरादून — 24

👉 हरिद्वार — 24

👉 नैनीताल — 32

👉 अल्मोड़ा — 44

👉 बागेश्वर — 12

👉 चंपावत — 16

👉 पिथौरागढ़ — 32

👉 ऊधम सिंह नगर — 28

अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Click To Read –अल्मोड़ा में प्रतिष्ठित व्यापारी का निधन
Click To Read –​गैस सिलेंडर से घर में आग, 04 बच्चियों की मौत
महाराष्ट्र में बनेगी देश की प्रथम अंतरिक्ष वेधशाला
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments