सीएनई रिपोर्टर। उत्तराखंड में आज तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग सकते में आ गये। उत्तरकाशी में सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.0 रिक्टर स्केल रही।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीक माण्डो गांव के जंगलों में था। हालांकि यह झटका बहुत हल्का था, लेकिन लोग धरती हिलने पर काफी दहशत में आ गये थे। हालांकि भूकंप की वजह से कहीं कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
ज्ञात रहे कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा और बागेश्वर भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इससे पूर्व 21 मार्च को उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, मसूरी, उत्तरकाशी, रुड़की, चमोली और हरिद्वार में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे। तब इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।