HomeBreaking Newsउत्तराखंड : दामाद ने धोखे से सास को घर बुला बुरी तरह...

उत्तराखंड : दामाद ने धोखे से सास को घर बुला बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। किसी विवाद को लेकर नाराज हुए एक दामाद ने अपनी सास को बुरी तरह पीट दिया। आरोपी के ससुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार यहां ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 9 में यह घटना हुई है। यहां रहने वाले प्रभुनाथ ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश मोहल्ले की ही दूसरी गली में रहता है।

उन्होंने बताया कि दोपहर के वक्त उनका दामाद ओम प्रकाश उनकी दुकान पर आया। उसनले कहा कि उनकी बेटी जीने से नीचे गिर गई है। उसे अस्पताल ले जाना होगा। तहरीर में आरोपी के ससुर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को दामाद के साथ भेज दिया।

कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी मार्ग में बदहवास हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। तब उनकी पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया। वह किसी तरह जान बचाकर भागी है।

सास ने बताया कि दामाद ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद उन्हें लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनका सिर दीवार पर दे मारा और गले में रस्सी डालकर उन्हें मारने का प्रयास किया। वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाई है।

इधर कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जायेगी। टीम द्वारा दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस विस्तार से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शुरूआती जांच में मामला संपत्ति को लेकर उपजा विवाद लग रहा है।

नशे में चला रहा था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments