HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : कपकोट से हल्द्वानी जा रही टैक्सी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 07...

बिग ब्रेकिंग : कपकोट से हल्द्वानी जा रही टैक्सी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 07 घायल

ADVERTISEMENTS

✒️ सामने से आ रही टाटा सफारी से जबरदस्त भिड़ंत

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। कपकोट से हल्द्वानी जा रही टैक्सी बोलेरो दो पाखी के पास विपरीत दिशा से आ रही पर्यटकों की टाटा सफारी कार से जा टकराई। आमने-सामने की हुई इस जबरदस्त भिड़ंत के बाद टैक्सी बोलेरो सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 07 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सूचना मिली कि दो पाखी के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई है। वाहन सड़क पर पलट गए हैं। जिसके बाद तत्काल चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे। जहां घायलों का रेस्क्यू किया गया।

मौके पर पाया गया कि टैक्सी बोलेरो संख्या UK02TA1831 जो कि कपकोट से हल्द्वानी जा रही थी। वहीं सफारी वाहन संख्या UP14 DP 7272 में पर्यटक दिल्ली से जागेश्वर धाम को जा रहे थे। इन दोनों वाहनों में दो पाखी के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद टैक्सी बोलेरो सड़क पर पलट गई। जिसमें कई सवारियां घायल हो गई। जिनको तत्काल रेस्क्यू कर सीएससी गरमपानी व हल्द्वानी भेजा गया। रेस्क्यू करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल राजेंद्र सती व कांस्टेबल प्रयाग जोशी के अलावा एसडीआरएफ टीम खैरना शामिल रही।

✒️ बोलेरो टैक्सी को चालक पूरन सिंह पांडा पुत्र गोपाल सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम कपकोट जनपद बागेश्वर चला रहा था।

यह लोग हुए घायल –

✒️ खीम सिंह देवली पुत्र राम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कपकोट बागेश्वर

✒️ दीपा देवी पत्नी खीम सिंह देवली उम्र 28 वर्ष निवासी कपकोट बागेश्वर व इनके के दो छोटे बच्चे

✒️ रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम हरकोट थाना कपकोट जनपद बागेश्वर

✒️ बसंती पुत्री शिवलाल निवासी कपकोट बागेश्वर

टाटा सफारी में यह थे सवार –

✒️ विजय राज चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी अंचल सुशांत सिटी मेरठ थाना सुभारती जिला मेरठ

✒️ सचिन राठी पुत्र ओंकार सिंह राठी उम्र 42 वर्ष निवासी सेक्टर 8 द्वारका दिल्ली

✒️ आदेश अहलावत पुत्र कृष्ण वीर सिंह निवासी गांव बोपारा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

✒️ नरेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी अंचल सुशांत सिटी मेरठ

✒️ धर्मेंद्र सिंह पुत्र जगबीर सिंह निवासी सुल्तानपुर मुरादनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

यहां दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, 01 की मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments