HomeCovid-19हल्द्वानी ब्रेकिंग : केंद्रीय कारागार सितारगंज के कैदी की एसटीएच में मौत...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : केंद्रीय कारागार सितारगंज के कैदी की एसटीएच में मौत की न्यायिक जांच शुरू

हल्द्वानी। सम्पूर्णानन्द शिविर/केन्द्रीय कारागार सितारगंज के कैदी अवतार सिंह की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत के मामले में जिलाधिकारी ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। विदित रहे कि ग्राम टुकड़ी थाना सितारगंज निवासी अवतार सिंह की 2 अप्रैल को डाॅ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में मृत्यु हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कैदी मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाॅच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जाॅच अधिकारी नामित किया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सिटी मजिस्ट्रेट एवं जांच अधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट से प्राप्त आदेशों के क्रम में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी की मृत्य की मजिस्ट्रीयल जाॅच शुरू कर दी गयी है। उन्होंने लोगों से अपेक्षा की है कि कैदी अवतार सिंह की मृत्यु के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो या कोई प्रमाण एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments