HomeUttarakhandAlmoraरामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्यामा देवी में कथा-प्रवचन

रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्यामा देवी में कथा-प्रवचन

ADVERTISEMENTS

✒️ बेतालघाट के हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का समापन

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/बेतालघाट। चैत्र नवरात्रि में तमाम मंदिरों में पूजा-अर्चना चल रही है। आज रामनवमी के रोज मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई। शीतलाखेत स्थित श्यामा देवी (स्याही देवी) में कथा प्रवचन हुए। वहीं, बेतालघाट के हनुमान मंदिर में चल रहे अखंड रामायण का समापन हुआ।

शीतलाखेत के श्यामा देवी में भागवत कथा में आज शास्त्री मुकेश ने राम अवतार का कथा प्रसंग सुनाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश रौतेला ने बताया लगभग चार हजार भक्त सुबह से मंदिर में आ चुके हैं। कथा वाचक मुकेश ने कहा कि माता का यह धाम मोक्ष का द्वार है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल गुरुरानी ने बताया कि यह माता का मंदिर उतरखंड में मां भगवती के 9 मंदिरों में शामिल है।

वहीं, बेतालघाट में अमेल हनुमान जी के मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। जहां क्षेत्र के सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे में शामिल हुए। आयोजन में अमेल, सेठी, गजार बेतालघाट, रोपा, डाबर से आए भक्तजन शामिल हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान पूजा फुलारा, जेष्ठ प्रमुख गिरधर, मचखोली व समस्त ग्राम पंचायत अमेल की जनता शामिल रही। पूर्व विधायक संजीव आर्य व पीसी गोरखा ने भी शिरकत की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments