HomeUttarakhandAlmoraपवित्र नवरात्रि में भी शराब तस्करी, देवी सिंह गिरफ्तार, ओमनी कार सीज

पवित्र नवरात्रि में भी शराब तस्करी, देवी सिंह गिरफ्तार, ओमनी कार सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पवित्र चैत्र नवरात्रि में भी मादक पदार्थों के तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने ओमनी कार से 04 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर 01 आरोपी देवी सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश जारी किये हैं। आदेशों के अनुपालन में चौखुटिया पुलिस द्वारा चेकिंग की गई।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

इस दौरान ओमनी वैन कार संख्य UK 01-TA-3593 को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी में वैन से 04 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी देवी सिंह मेहरा को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त परिवहन कार को सीज कर थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी देवी सिंह मेहरा पुत्र नारायण सिंह मेहरा ग्राम थानी गांव नैगाड, पोस्ट गनाई, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा का निवासी है। इसके पास से 04 पेटी में कुल 48 बोतल देशी शराब (कीमत 15 हजार रूपये) की बरामदगी हुई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट प्रभारी चौकी मासी, थाना चौखुटिया तथा कांस्टेबल दिनेश चंद्र, थाना चौखुटिया शामिल रहे।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की यह वारदात, आप भी देखिये

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments