Atique Ahmed : माफिया अतीक अहमद को लेकर चल पड़ी यूपी एसटीएफ

0
माफिया अतीक अहमद
माफिया अतीक अहमद

✒️ 1300 किमी का सफर, मीडिया के वाहनों को रोका गया

✒️ ले जाया जा रहा है प्रयागराज

CNE DESK/उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद अहमदाबाद के साबरमती जेल से अब यूपी पुलिस की गाड़ी में प्रयागराज के लिए रवाना हो चुका है। यूपी एसटीएफ अतीक को 5 बजकर 45 मिनट पर जेल से बाहर निकाल कर लाई। कभी पूरे प्रयागराज सहित यूपी में आतंक का पर्याय बन चुका अतीक अब पुलिस से रहम की भीख मांग रहा है।


ADVERTISEMENTS
माफिया अतीक अहमद
माफिया अतीक अहमद

आज रविवार को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अतीक को जेल के बाहर निकाला गया। जेल गेट पर आज प्रयागराज पुलिस की वैन पहुंची। जिसके बाद मीडिया कर्मियों की भी वहां भारी भीड़ जमा हो गई। अतीक को 28 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाना है। बताया जा रहा है कि मीडिया को रोकने के लिए यूपी पुलस ने यू टर्न लिया है और पूरे प्रयास मीडिया से दूरी बनाने की हो रही है।

अतीक को बुधवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस दौरान अतीक यूपी STF की गाड़ी में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगा। यह वैन यात्रा 22 से 24 घंटे का हो सकता है। हालांकि सुरक्षा कारणों से रूट सार्वजनिक नहीं किया है।

ज्ञात रहे कि अतीक ने 2006 में उमेश पाल को गन पॉइंट पर अगवा कर लिया था। उमेश ने 2007 में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस केस में प्रयागराज की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाएगी। इसी केस में आरोपी अतीक को पेश करने के लिए यूपी एसटीएफ आज अहमदाबाद पहुंची।

बता दें कि अतीक अहमद अपराध का दूसरा नाम माना जाता है। पूर्ववर्ती सरकार पर उसके संरक्षण के आरोप लगते रहे। जिस कारण अपराध का शतक पार करने के बावजूद वह आज तक पुलिस कार्रवाई से बचता रहा। इसके बावजूद यूपी में योगी सरकार आने के बाद अतीक अहमद जैसे माफियाओं की उलटी गिनती शुरू हो गई।

अतीक अहमद को ले जा रहे वाहन के पीछे पुलिस का हथियारबंद काफिला चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस विशाल काफिले में करीब 45 हथियाबंद पुलिस कर्मी और आधे दर्जन से अधिक वाहन हैं। हालांकि उमेश पाल हत्याकांड के तमाम अन्य आरोपी आज की तारीख में भी फरार चल रहे हैं। यहां तक कि अतीक की पत्नी भी फरार है।

सवा घंटे में पहुंचे पंतनगर से जयपुर

ADVERTISEMENTS