ब्रेकिंग न्यूज : गुस्साए पति ने काट डाला पत्नी का सिर

0
हत्या की आशंका।
सांकेतिक फोटो

सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां रामपुर गांव में गुस्से में आगबबूला पति ने पत्नी का सर धड़ से अलग कर दिया । यही नहीं 22 वर्षीय पत्नी साधना कोरी की हत्या के बाद पति ने शव को खेत में फेंक दिया । हत्या से पहले प्रारम्भ में पति और पत्नी के बीच काफी देर तक झड़प हुई । गांव वालों की मानें तो पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन पर कई बार वार किया और उसे धड़ से अलग कर दिया । खून का प्यासा पति काफी देर तक घर पर ही तांडव करता रहा। घटना का मंजर देख लोग सिंहर गए। किसी में साहस नहीं हुआ कि उसे रोके । वारदात को अंजाम देने के बाद वह चुपचाप गांव से निकल गया ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पिछले 12 घंटे से छापेमारी कर रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक हत्यारे पति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS