HomeBreaking Newsआरोप : फसल बीमा के नाम पर ठगे जा रहे काश्तकार !...

आरोप : फसल बीमा के नाम पर ठगे जा रहे काश्तकार ! परेशान अन्नदाता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

सरकार की फसल बीमा को लेकर काश्तकार अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि इंश्योरेंस कंपनी द्वारा फसलों के बीमा की बहुत कम धनराशि किसानों को दी जाती है। किसानों का कहना है कि इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमा राशि का जायज भुगतान किसानों के खातों में नहीं किया जाता है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यहां सुयालबाड़ी, गरमपानी, मोना ल्वेशाल, क्वारब आदि के समस्त काश्तकारों का कहना है कि इंश्योरेंस कंपनी द्वारा फसलों के बीमा हेतु जो धनराशि दी जाती है उतनी धनराशि भी किसानों के खाते में वापस नहीं आती है। सरकार एक तरफ तो कहती है कि किसानों को तो हम छूट दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों का शोषण किया जा रहा है।

क्षेत्र के किसान खीम सिंह जीना, पूरन सुयाल ने कहा सरकार व इंश्योरेंस कंपनी किसानों को ठगने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा के नाम पर जो धनराशि किसानों से वसूली जा रही है, उसको भी वापस नहीं किया जा रहा है। किसान फसल बीमा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बार अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करी कि किसानों को मुआवजा राशि तुरंत ही दिलाई जाये। जिससे किसान अपनी आजीविका चला सके, अन्यथा किसान सड़क पर आ जायेंगे।

दिल्ली में चला रहे थे एंटी मोदी अभियान, आधे दर्जन धरे

सेब खाने के फायदे | Benefits Of Eating Apples
सेब खाने के फायदे | Benefits Of Eating Apples
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments