HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः महिलाओं से गाली-गलौच करने व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वरः महिलाओं से गाली-गलौच करने व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, कपकोटः महिलाओं के साथ गाली-गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह दराती लेकर चाची के घर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTS

कपकोट थाना पुलिस ने बताया कि एक वादिनी ने सोमवार को प्राथमिकी दी। वादिनी ने बताया कि बीते 19 मार्च को भलौड़ी, किसमिला गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र यशोद सिंह उनके चाची के घर दराती लेकर आया। उसने चाची, बहन और वादिनी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 का अभियोग पंजीकृत किया। विवेचना उप निरीक्षक विवेक चंद्र के सुपुर्द की गई है। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 452 व 324 की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने टीम बनाई। आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments