HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डेयरी में बेहतरी के लिए महिला कृषकों को दी काम की...

बागेश्वर: डेयरी में बेहतरी के लिए महिला कृषकों को दी काम की जानकारियां

— डेयरी विकास विभाग का दो दिनी प्रशिक्षण, विज्ञान केंद्र का कराया भ्रमण

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: डेयरी विकास की लाभकारी योजनाओं से महिला किसानों का दल रूबरू हुआ। उन्हें विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से महिला डेयरी विकास योजना बागेश्वर द्वारा दुग्ध उत्पादकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत महिला कृषकों के दल को कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर का भ्रमण कराया गया।

दुग्ध उत्पादकों को सम्बोधित करते हुए सहायक निदेशक डेयरी विकास अनुराग मिश्रा ने दुग्ध समितियों के लिये चल रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुग्ध समितियों को डेयरी विकास विभाग उच्च गुणवत्ता का पशु आहार, खनिज मिश्रण तथा अन्य आवश्यक सामग्री रियायती दरों पर उपलब्ध करा रहा है और निकट भविष्य में दुग्ध उत्पादकों को चारा फसलों के बीज किट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर के प्रभारी डा. कमल कुमार पाण्डे ने सफल तकनीकों की जानकारी कृषकों को दी। पशुचिकित्सक विशेषज्ञ डा. नवल किशोर सिंह ने पशु पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रोटीनयुक्त हरा चारा ‘अजोला कृषकों की जिज्ञासा का मुख्य केन्द्र रहा। जिसके उत्पादन की तकनीक कृषकों को समझाई गई। कृषकों ने केन्द्र पर संचालित अन्य गतिविधियों एवं तकनीकों पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन, मशरुम उत्पादन, मधुमक्खी पालन उन्नत फसल प्रजातियों का अवलोकन किया और रूचि से तत्संबंधी जानकारी ली। भ्रमण दल में कुल 30 महिला दुग्ध उत्पादकों ने हिस्सा लिया। इस बीच भगीरथी आर्या, उर्मिला मिश्रा, हिमान्शु भट्ट, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments