HomeBreaking Newsमहत्वपूर्ण कार्यक्रम में गैर हाजिर रहे कई विभाग, मांगा जायेगा स्पष्टीकरण

महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गैर हाजिर रहे कई विभाग, मांगा जायेगा स्पष्टीकरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/बेतालघाट। फल्याणी में आयो​जित ”सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ महेश चन्द्र गंगवार ने कहा कि कार्यक्रम में गैर हाजिर रहे विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा।

फल्याणी में आयो​जित ”सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम

ग्राम पंचायत जोगयाड़ी के राजस्व तोक फलयाणी में नोडल अधिकारी व बीडीओ महेश चन्द्र गंगवार के नेतृत्व, ग्राम प्रधान शिला देवी की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम हुआ। इसके तहत चौपाल का आयोजन किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस दौरान ग्राम प्रधान शिला देवी ने ग्रामवासियों की ओर से खंड विकास अधिकारी बेतालघाट महेश चन्द्र गंगवार का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक का संचालन कमल बधानी द्वारा किया गया।

चौपाल में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल विभाग, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, उद्यान विभाग से विभागीय अधिकारियों ने विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सिंचाई संबंधी तमाम समस्याएं गिनाई। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीतांबर आर्य ने ग्रामीणों को पंचायती राज विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही Vpdo पीतांबर आर्य ने ग्रामीणों को ठोस कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन व कूड़ा निस्तारण के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया।

खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र गंगवार ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बीडीओ महेश चन्द्र गंगवार ने योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वाहन किया। कहा कि जो विभाग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

बीडीओ महेश चन्द्र गंगवार द्वारा ग्राम पंचायत में मनरेगा द्वारा वित्त के कार्यों का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम में नवीन पुरी, नरेंद्र भारती अधिशासी अभियंता पेयजल निगम रामनगर, दीपक शाह सहायक उद्यान अधिकारी, जुगल शर्मा सहायक कृषि अधिकारी, बिना रावत बाल विकास परियोजना अधिकारी, दीपेंद्र शर्मा ग्राम विकास अधिकारी, पितांबर आर्य ग्राम पंचायत अधिकारी, यतेंद्र सिंह डीपीओ मनरेगा, पीयूष कुमार मनरेगा, दीपचंद्र रोजगार सहायक मनरेगा, हरीश गिरी, मनोज कुमार, भुवन फुलारा, देवकीनंदन, भुवन चंद, भाष्कर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments