HomeBreaking Newsवाह ! पार्क की शोभा बढ़ा रहे तीन दर्जन के करीब हिम...

वाह ! पार्क की शोभा बढ़ा रहे तीन दर्जन के करीब हिम तेंदुए (Snow leopard)

CNE DESK/गंगोत्री नेशनल पार्क में तादाद बढ़ा रहे हिम तेंदुए : देश के उत्तराखंड प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में अवस्थित गंगोत्री नेशनल पार्क (Gangotri National Park) से लगातार अच्छी खबर सामने आ रही हैं। हाल में यहां एक हिम तेंदुआ (Snow leopard) बेफ्रिक घूमता कैमरे में कैद हुआ है। ऐसा अनुमान है कि यहां करीब 36 हिम तेंदुए स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Wow ! About three dozen snow leopards adorning the park

हिम तेंदुओं की बढ़ती तादाद निश्चित रूप से पर्यावरण व वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक सुखद अहसास है। उत्तराखंड के इस संरक्षित पार्क में देश भर में वि​लुप्ति की कगार पर पहुंच रही एक प्रजाति न केवल जीना सीख चुकी है, ​बल्कि अपनी आबादी भी बढ़ा रही है।

बताना चाहेंगे कि गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (Gangotri National Park) की नेलांग घाटी में हिम तेंदुए की चहलकदमी देखी गई है। इस हिम तेंदुए की पागल नाले के पास सेना के एक मेजर ने फोटो खींची है। अनुमान है कि यहां वर्तमान में करीब 36 हिम तेंदुए हैं।

गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए
गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए

हालांकि इससे पहले भी गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में हिम तेंदुए कैमरे में कैद हो चुके हैं, लेकिन साल 2023 के फरवरी माह में बीआरओ के मेजर बीनू वीएस ने ने इस बर्फबारी के बीच घूमते हुए अपने कैमरे में कैदा किया है। उल्लेखनीय है कि यहां वन्य जीव संस्थान ने यहां नेलांग व जादूंग क्षेत्र में कुल 65 ट्रैप कैमरे लगाए हुए हैं! इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने भी नेलांग घाटी सहित केदारताल, गोमुख ट्रैक, भैंरोघाटी आदि क्षेत्रों में 40 ट्रैप कैमरे लगवाए हैं।

01 अप्रैल को खुलेगा पार्क का गेट

गंगोत्री नेशनल पार्क का गेट 01 अप्रैल, 2023 को खुल जायेगा। इसी दौरान यहां लगे सभी कैमरों की एक बार फिर बारीकी से जांच होगी। उम्मीद है कि जांच में हिम तेंदुओं के कई अन्य राज भी खुल जायेंगे।

हिम तेंदुए का भोजन

इस प्राणी उद्यान में पर्याप्त मात्रा में हिम तेंदुए का प्राकृतिक भोजन उपलब्ध है। नीली भेड़, काला भालू, भूरा भालू, लाल लोमड़ी, हिमालयन मोनाल, हिमालयन थार, कस्तूरी मृग और अरगली भेड़ आदि भी यहां काफी संख्या में विचरण कर रहे हैं।

उत्तराखंड में क्यों बढ़ रहा मानव—वन्य जीव संघर्ष !

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments