HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नगर पंचायत के कर्मचारियों ने चलाया फागिंग अभियान

लालकुआं : नगर पंचायत के कर्मचारियों ने चलाया फागिंग अभियान

लालकुआं अपडेट | शहर के विभिन्न वार्डों में बढ़ते मच्छर के प्रकोप को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार के दिशा-निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने फागिंग अभियान चलाया। जोकि सम्पूर्ण नगर में चला।

ADVERTISEMENTSAd

बताते चलें कि इन दिनों बदलते मौसम के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, नतीजतन बुखार व अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसमी बुखार, वायरल, इंफेक्शन, खांसी जुखाम के मरीजों में तेजी आई है स्थानीय चिकित्सकों द्वारा इसका कारण बदलते मौसम और मच्छरों का प्रकोप बताया जा रहा है। इसी को देखते नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार के दिशा-निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन ने नगर के सभी वार्डो में फागिंग काराई। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा मच्छरों के बचाव के लिए मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव भी काराया गया।

फागिंग कि शुरुआत वार्ड नंबर एक से नगर पंचायत के सभासद धन सिंह बिष्ट की देखरेख में की गई। इधर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे नगर के नाले नालियों व अन्य ऐसे स्थानों पर छिड़काव कर दिया जाएगा। जहां पर मच्छरों के पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। फागिंग कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह द्वारा किया गया। जिसमें उनके साथ बड़े बाबू धर्मानंद शर्मा, प्रभारी लिपिक सोनू भारती, सफाई नायक श्रीपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बागेश्वर में मां व तीन बच्चों के शव मिले, मुखिया गायब

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments