उत्तराखंड भाजपा ने विधायक बंशीधर भगत के बेटे को बनाया प्रदेश प्रवक्ता

0
उत्तराखंड भाजपा ने विधायक बंशीधर भगत के बेटे को बनाया प्रदेश प्रवक्ता
विकास भगत (फाइल फोटो)

देहरादून | उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता पद और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की है। इसकी सूचना भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने दी। जिसमें उन्होंने भाजपा नेता विकास भगत को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि 17 अन्य को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।


ADVERTISEMENTS

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के पुत्र हैं और साथ ही विधायक प्रतिनिधि भी हैं। इससे पहले विकास भगत भाजयुमो में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नैनीताल/हल्द्वानी के जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। विकास भगत की युवाओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है। विकास भगत के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर कालाढूंगी विधानसभा के सभी भाजपा पधाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आप नीचे पूरी सूची देखिए :-

दुःखद : हेलिकॉप्टर क्रैश अपडेट – हादसे में दोनों पायलट्स की मौत

ADVERTISEMENTS