HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : हल्द्वानी से ड्यूटी कर घर आ रही युवती से बलात्कार...

लालकुआं : हल्द्वानी से ड्यूटी कर घर आ रही युवती से बलात्कार का प्रयास

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| हल्द्वानी से ड्यूटी कर साइकिल से बिंदुखत्ता आ रही युवती को अज्ञात युवक ने रास्ते में दबोच कर जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया तथा मारपीट करते हुए शरीर में कई स्थानों पर दांत से काट दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामले में पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, लालकुआं के बिंदुखत्ता में इंद्रानगर प्रथम निवासी युवती हल्द्वानी की किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करती है, गत शाम लगभग 8 बजे लालकुआं से वह अपनी साइकिल से हल्द्वानी स्टोन कंपनी से होते हुए भगवती मंदिर के बीच सड़क में जा रही थी तभी मोटरसाइकिल से उसके पीछे से आए एक युवक ने उसे जबरन रोक कर सड़क के किनारे झाड़ियों में ले जाकर डरा धमका कर बलात्कार का प्रयास किया, तथा शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया, इतना ही नहीं उक्त बदमाश ने युवती के शरीर में कई जगह दांत से नोच दिया।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

इसी दौरान मौके पर कुछ लोगों के आ जाने पर युवक भाग गया। इस दौरान उसकी चप्पल वही छूट गई तथा युवती ने उक्त बदमाश की मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट कर लिया। जिसके बाद कोतवाली में पहुंची युवती ने तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जहां कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 376, 506, 511 और 354 (घ) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और पुलिस को उक्त बदमाश के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

लालकुआं : दिनदहाड़े लहराए तमंचे, दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments