HomeUttarakhandNainitalभीमताल न्यूज : जल्द बहुरेंगे नौकुचियाताल रोड के दिन, होगा डामरीकरण

भीमताल न्यूज : जल्द बहुरेंगे नौकुचियाताल रोड के दिन, होगा डामरीकरण

ADVERTISEMENTS

✒️ भीमताल विकासखंड सभागार में जन संवाद दिवस

सीएनई रिपोर्टर भीमताल/नैनीताल। भीमताल विकासखंड अंतर्गत नौकुचियाताल रोड के डामरीकरण का काम शीघ्र शुरू होगा। इस हेतु आकलन शासन को भेजा गया है। यह बात ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने भीमताल विकासखंड सभागार में जन संवाद दिवस के दौरान समीक्षा बैठक में कही।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

डॉ० बिष्ट जी की अध्यक्षता में मे आयोजित बैठक में जल संस्थान, पशुपालन, लोनिवि, एनएच, कृषि, उद्यान, पर्यटन, विधुत विभाग के मुददे प्रमुख रूप से छाए रहे। डॉ० बिष्ट ने जल संस्थान विभाग के अधिकारियों को आगामी गर्मियों में पेयजल समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। ताकि गर्मियो में ग्राम वासियों को पेयजल की किल्लत का सामना ना करना पड़े।

भीमताल विकासखंड सभागार में जन संवाद दिवस पर हुई बैठक को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट

उन्होंने कहा​ कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नौकुचियातल रोड का शीघ्र ही डामरीकरण कराया जायेगा। खेरोला पाण्डे स्लोटी रोड का एस्टीमेट शासन को गया है। अगले वित्तीय वर्ष में स्वीकृति जल्द होगी। साथ ही पूर्व में जंगलिया गांव में सुरक्षा हेतु कार्य चल रहा है।

पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में गौ पालन, बकरी पालन कुटकुट पालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 50 चूजे नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉ० बिष्ट ने कहा अधिकारी व जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल बनाकर जन समस्याओं का समाधान करें।

इस अवसर पर जल संस्थान, पशुपालन, एनएच, कृषि, उद्यान, पर्यटन, विद्युत विभाग के अधिकारियों के अलावा खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी सहित सभी अधिकारी गण, जयेष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, अनिता, प्रदीप, यशपाल, प्रेम मेहरा, धर्मेंद्र शर्मा, राजेन्द्र कोटलिया, नवीन क्वीरा, संजय कुमार, धीरेंद्र जीना, ईश्वरी दत्त, दुर्गा दत्त पलड़िया आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments