HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान दिया

अल्मोड़ा: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान दिया

— भाजपा महिला मोर्चा अल्मोड़ा का कार्यक्रम सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

प्रो. भीमा मनराल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई अल्मोड़ा की अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सुषमा स्वराज अवार्ड हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा सुषमा स्वराज को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान करने में पार्टी कतई पीछे नहीं रहेगी।

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में कई उन महिलाओं को भी सम्मानित किया, जो अपने ग्राम पंचायतों का नेतृत्व कर रही हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की बागेश्वर जिला प्रभारी दीपा आर्या ने सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत पंचायत व पार्टी में आरक्षण की व्यवस्था के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में करने वाली महिलाओं का सम्मान किया।

इन्हें किया सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में गंगा बिष्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. प्रीति पंत, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में डा. वसुधा पंत, मीडिया के क्षेत्र में कंचना तिवारी, आशा कार्यकर्ता चंपा पांडे, स्वरोजगार के क्षेत्र में कमला भट्ट, पार्वती बिष्ट व निर्मला फर्त्याल, ऐपण कला क्षेत्र में काम करने वाली नमिता तिवारी, मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार कर रही सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली लता पांडे, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. भीमा मनराल को सम्मानित किया गया। इनके अलावा खेलकूद में हीरा कनवाल, विकलांग बच्चों को शिक्षा देने में जुटी मनोरमा जोशी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम की सह संयोजक रेखा आर्या, महिला मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, अजित कार्की, राजेन्द्र बिष्ट, गोविन्द मटेला, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, अंजलि शर्मा, रमा जोशी, राजा खान, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, दर्शन रावत, जगत तिवारी, चंदन बहुगुणा, जगत भटृ, प्रेम लटवाल, मुदस्सर सलमान अंसारी, जगत भट्ट, मीना खडा़ई, ललिता ढेला, लता तिवारी, राधिका जोशी, गंगा जोशी, इंदिरा बिष्ट, पूनम जीना, भवानी, शोभा वाणी, हेमा वाणी, गोविंदा खनी, कमला बिष्ट, रूपा वाणी, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments