HomeUttarakhandAlmoraभतीजी ने समझाया, दंपत्ति ने त्यागा कलबिष्ट मंदिर में पशु बलि का...

भतीजी ने समझाया, दंपत्ति ने त्यागा कलबिष्ट मंदिर में पशु बलि का निर्णय

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। मंदिरों में पशु बलि को छोड़ लोग अब सात्विक पूजा के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसी क्रम में गैराड़ स्थित कलबिष्ट मंदिर में मांगी गई मनौती पूरी होने पर ग्राम पिठौनी के धन सिंह रौतेला ने पशु बलि का निर्णय त्याग नारियल व धूप-दीप से सात्विक पूजा-अर्चना की। दंपत्ति को समझाने में उनके ही परिवार की भतीजी शिवानी रौतेला ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया।

पशु बलि का निर्णय त्यागने वाला रौतेला परिवार

दरअसल, ग्राम पिठौनी, पोस्ट किरोड़ा, अल्मोड़ा के धन सिंह रौतेला व कमला रौतेला बहुत पहले गैराड़ स्थित कलबिष्ट मंदिर में मनौती मांगी थी कि मनोकामना पूरी होने पर वह बकरे की बलि देंगे। इस दौरान उच्च न्यायालय का पशुबलि पर पूर्ण रोक संबंधी आदेश आ गया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि रौतेला दंपत्ति की भतीजी कुमारी शिवानी रौतेला गायत्री परिवार के पशुबलि के खिलाफ जनजागरण अभियान से काफी प्रभावित रही है। इसी प्रेरणा से शिवानी के घर पर परिजनों से बातचीत की। इस दौरान उसने रौतेला दंपत्ति को न्यायालय के आदेश की जानकारी देने के साथ ही उनसे पशु बलि नहीं करने का आग्रह किया। शिवानी ने कहा कि बकरे की बलि देने के बजाए विकल्प के रूप में 11 नारियल चढ़ा सात्विक ढंग से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

भतीजी की बात मानकर रौतेला दंपत्ति ने अपना पशु बलि का फैसला बदल लिया। उन्होंने गैराड़ जाकर 11 नारियण, धूप-दीप से सात्विक पूजा की। इधर चितई स्थित गायत्री शक्तिपीठ के अर्जुन सिंह ने कहा कि अब लोग मंदिरों में पशु बलि न करके मंदिरों को स्वच्छ व पवित्र बनाए रखने पर ध्यान देने लगे हैं। मंदिर में पशु बलि स्थगित करवाने पर गायत्री परिवार अल्मोड़ा के परिजनों व अन्य लोगों ने शिवानी व उसके परिवार की सराहना की है।

उर्वशी के गजब के फॉलोअर्स, सलमान खान को भी पीछे छोड़ा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments