HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : होली के दिन हुई मारपीट में घायल युवक ने...

लालकुआं ब्रेकिंग : होली के दिन हुई मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

लालकुआं अपडेट| लालकुआं से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां होली वाले दिन साथ में शराब पीने के बाद आपस में झगड़े दो चालकों में से एक ने दूसरे के सिर में लठमार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जहां 6 दिन बाद घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत के बाद लालकुआं पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती आठ मार्च (होली वाला दिन) की शाम को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी अरविंद सिंह बिष्ट और उसके पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण राम ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने अरविंद के सिर में लठ्ठ से जबरदस्त हमला कर दिया। जिससे अरविंद अचेत होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा, तथा अरविंद की बिगड़ती हालत को देखकर लक्ष्मण वहां से फरार हो गया। आसपास रहने वाले कुछ लोग अरविंद को एसटीएच हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया। जहां देर रात (13 मार्च की रात) को अरविंद की मौत हो गई।

अरविंद की मौत के बाद लालकुआं पुलिस ने हमलावर लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद की मौत से पहले अरविंद की मां उषा देवी ने स्थानीय कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरा नगर प्रथम तथा मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था।

इंदिरा नगर प्रथम में किराए के मकान पर अरविंद अपनी बूढ़ी मां व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था कि उक्त घटना से परिवार के समक्ष भी रोजी रोटी का संकट आ गया, उसकी दो नन्ही मुन्नी बेटियां हैं।

उर्वशी रौतेला ने फॉलोअर्स के मामले में सलमान, अनुष्का को पीछे छोड़ा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments