HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर : बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

पंतनगर : बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

पंतनगर| उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूल गया, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बेलही देवरिया (यूपी) निवासी 36 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला पुत्र स्व. राजबली गुप्ता पंतनगर विवि परिसर की इंदिरा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था।

शनिवार की देर रात उसकी पत्नी पड़ोस में अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनो ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थीं, इसलिए वह लोग तत्काल उसे रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bear Destroys House: भालुओं ने तोड़ डाले आवासों-धर्मशालाओं के दरवाजे-खिड़कियां

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments