उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, अगले 03 रोज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

0
हल्द्वानी में जमकर बरसे मेघ, 13 जुलाई को 3 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
हल्द्वानी में जमकर बरसे मेघ, 13 जुलाई को 3 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather forecast in Uttarakhand

सीएनई रिपोर्टर। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक छाए बदलों व सर्द हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन रोज विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज मंगलवार को अल्मोड़ा, रानीखेत सहित कई पहाड़ी जनपदों में तेज गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड मौसम विभाग से जारी लेटस्ट सूचना के अनुसार मंगलवार 14 मार्च, 2023 के बाद, 16, 17 व 18 को भी बारिश, ओलावृष्टि व तूफान का अंदेशा जाहिर किया गया है। इस दौरान आकाश में तेज बिजली चमकने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली व रूद्रप्रयाग में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के कई पहाड़ी व मैदानी जनपदों में तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान बताता है कि 14 मार्च, 2023 को भी बारिश की संभावना है। 14 मार्च को मैदानी व पर्वतीय भू-भागों में कहीं-कहीं पर तूफान, बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के लेटस्ट अपडेट में बताया गया है कि अगले तीन रोज तक कई पर्वतीय व मैदानी इलाकों में गर्जन-तर्जन के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमक सकती है। जिस कारण मौसम का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें