HomeUttarakhandBageshwarBreaking: मृतका के पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज अधिनियम के...

Breaking: मृतका के पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा

ADVERTISEMENTS

— कपकोट के नौकोड़ी गांव में पेड़ पर विवाहिता का शव लटका मिलने का मामला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गत दिवस कपकोट के नौकोड़ी गांव की हंसा का शव बुरांश के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन मृतका के पिता ने उसके पति, सास और देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दी है। तहरीर पर पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि बीते रोज हंसा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह का शव मिला। मृतका के पिता राम सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि उनकी बेटी का विवाह 05 साल पहले हुआ था। एक वर्ष तक उसके ससुराल में अच्छा व्यवहार था, लेकिन उसके बाद वह लगातार दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। तहरीर में कहा है कि गत 03 मार्च 2023 को हंसा का फोन माता रमुली देवी और बड़ी बहन दीपा देवी को आया था और वह रो रही थी तथा बता रही थी कि सास रमुली देवी, देवर लक्ष्मण सिंह ने उसे बाहर भगा दिया।

उस वक्त उसका पति भी घर पर था। वह भी मां और भाई की तरफ था। इसके बाद अगले दिन फिर फोन बहन को आया। तब कह रही थी कि उसके साथ मारपीट की गई है और वह मायके जा रही है। उसके बाद उसका फोन स्विच आफ हो गया। बीते रोज उसका शव मिला। उसके पति ने फोन कर उसकी मृत्यु की सूचना दी। उन्होंने मारपीट, दहेज की मांग को लेकर बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। इधर, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पति, देवर और सास के विरुद्ध धारा 304बी, 3/4 में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments