अल्मोड़ा ब्रेकिंग : जहर देकर मारा गुलदार, फिर उतारी खाल ! तस्कर गिरफ्तार

0
गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

✒️ हल्द्वानी बेचने की थी योजना, पहले ही धरा गया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS
Smuggler arrested with leopard skin

एसएसपी रचिता जुयाल के जनपद पुलिस की कमान संभालते हुए पुलिस के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। सोमेश्वर पुलिस व एसओजी टीम ने गुलदार (leopard) की खाल के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी की है। इस तस्कर ने जहर देकर गुलदार को मारने के बाद उसकी खाल उतार ली थी। जिसे हल्द्वानी बेचने जा रहा था, लेकिन इससे पूर्व ही यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी द्वारा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 8,700 रुपये देकर पुरस्कृत किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल द्वारा मादक पदार्थों व वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वालों के धर-पकड़ के सख्त निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुपालन में सीओ ऑपरेशन सोमेश्वर ओशीन जोशी के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी सुनीत धानिक, एनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती व थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

तलाशी में बरामद हुई खाल, वन अधिकारियों ने की पुष्टि

इस दौरान कोसी मार्ग, दौलाघट पुल के पास शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक खाल बरामद हुई। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी व वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा रेंज मोहन राम आर्य व वन रक्षक हरेंद्र सिंह सतवाल के द्वारा बरामद खाल की पुष्टि गुलदार की खाल के रूप में हुई।

खाल के अलावा दांत व नाखून भी बरामद

मौके पर खाल की नाप की कई। नाक से पूंछ तक खाल की लंबाई 160 सेंटीमीटर, चौड़ाई 58 सेंटीमीटर निकली। इसके अलावा गुलदार के दांत व नाखून भी खाल में मौजूद थे। जिस पर आरोपी नंद किशोर उम्र 28 साल पुत्र प्रेम राम निवासी फल्याटी, पोस्ट अमसरकोट, बागेश्वर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की वि​विध व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा गुलदार की खाल बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 8,700 रुपये देकर पुरस्कृत किया।

इस तहर जहर देकर मारा गुलदार

आरोपी नंद किशोर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके गांव में गुलदार बहुत होते हैं। उसने मांस में जहर मिलाकर इस गुलदार को मारा था। फिर इसकी खाल निकाल कर तराइ क्षेत्र हल्द्वानी की ओर ऊंचे दाम में बेचने हेतु ले जा रहा था। तस्कर की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, सूरज सिंह, एसओजी के राकेश भट्ट व पवन थ्वाल शामिल रहे।

हल्द्वानी पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कही यह बात

उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल की लव स्टोरी | Rachita Juyal Love Story
ADVERTISEMENTS