HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : शटलर लक्ष्य सेन सर्वश्रेष्ठ रैकेट स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द...

ब्रेकिंग न्यूज : शटलर लक्ष्य सेन सर्वश्रेष्ठ रैकेट स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द इयर नामित

ADVERTISEMENTSAd

✒️ थॉमस कप टीम बनी नेशनल टीम ऑफ़ द इयर

सीएनई रिपोर्टर। मुम्बई में स्टार स्पोर्ट्स व द हिन्दू द्वारा आयोजित भव्य समारोह में लक्ष्य सेन अपनी विशिष्ठ उपलब्धि के फलस्वरूप वर्ष के सर्वश्रेष्ठ रैकेट स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द इयर नामित किये गए। लक्ष्य सेन के साथ ये ख़िताब राजीव गांधी खेल रत्न टेबल टेनिस के खिलाड़ी कमल शरद को भी दिया गया।

स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द इयर के चयन समिति की अध्यक्षता महान क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने की व समिति के अन्य सदस्य ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, प्रख्यात फुटबाल खिलाड़ी वाय चुंग भूटिया, प्रख्यात शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद, शूटर अंजलि भागवत, हॉकी खिलाड़ी सोमाया थे।

लक्ष्य को स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द इयर का पुरुष्कार पूर्व प्रख्यात विकेटकीपर किरमानी व महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस द्वारा दिया गया। लिएंडर पेस ने लक्ष्य की तारीफ करते हुए कहा कि लक्ष्य विश्व बैडमिंटन के शिखर में पहुंचेगा। थॉमस कप विजेता टीम को वर्ष की नेशनल टीम ऑफ़ द इयर का ख़िताब दिया गया।

थॉमस कप विजेता टीम को नेशनल टीम ऑफ़ द इयर का पुरुष्कार सर्वकालिक महान क्रिकेट आल राउंडर कपिल देव द्वारा थॉमस कप के मेनेजर विमल कुमार, कोच डीके सेन व थॉमस कप के महत्वपूर्ण खिलाड़ी लक्ष्य से को दिया गया। लक्ष्य सेन की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार आदि ने हर्ष जताया है।

ग्रह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव श्री संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी,लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय , राजू तिवारी , प्रतीक महरा , जग्गू वर्मा, डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी व कोच अरुण बंग्याल आदि ने लक्ष्य सेन व उनके कोच व पिता डी के सेन व माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments