HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने कीटनाशक खा...

बिग ब्रेकिंग : कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने कीटनाशक खा दे दी जान

✒️ गंभीर हालत में लाए अस्पताल, मृत घोषित

सीएनई रिपोर्टर, भवाली

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र भवाली अंतर्गत सूण निवासी एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) खा लिया। चौकी इंचार्ज बीके आर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के परिजनों से आवश्यक पूछताछ की गई।

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा थी। यह दो बहनें व एक भाई हैं। भाई हल्द्वानी किसी दुकान में काम करता है, जबकि बहन इंटर में पढ़ती है। आज बड़ी बहन जब सुबह 04 बजे उठी तो उसने देखा कि उसकी बहन बिस्तर पर छटपटा रही थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे कोई सोसाइट नोट नहीं छोड़ गई है। मौत का कारण पारिवारिक विवाद या प्रेम प्रसंग होने की संभावना जताई जा रही है।

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments