दुखद हादसा : मकान में लगी आग में जिंदा जल गई महिला, दर्दनाक मौत

0
उत्तराखंड : पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर पति को जलाया
सांकेतिक फोटो

CNE DDN/प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक ह्रदयविदारक हादसा हो गया है। आज शुक्रवार को अठूरवाला में सुबह के सयम एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि वहां रहने वाली एक महिला बाहर नहीं निकल पाई और आग में घिर जाने के बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। इस आग में घर पर रह रही सरला उनियाल 65 साल पत्नी संतराम उनियाल घिर गई और मकान से बाहर नहीं निकल सकी। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निक्षमन दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन महिला की जान तब तक जा चुकी थी।

पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे की है। यह आग कैसे और किन हालातों में लगी इसको लेकर फिलहाल कहीं से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि सीओ अनिल शर्मा ने इतना ही बताया कि महिला की पहचान करने के बाद शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है। जहां पोस्टमार्टम किया जायेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Click 👉 इस फेमस एक्टर के खिलाफ पूर्व पत्नी ने दर्ज कराया रेप का केस

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS