HomeUttarakhandAlmoraकुमाउनी कहानी संग्रह काँव मनक काथ - क्वीड़' पुस्तक का विमोचन

कुमाउनी कहानी संग्रह काँव मनक काथ – क्वीड़’ पुस्तक का विमोचन

ADVERTISEMENTS

✒️ साहित्यकार महेंद्र ठकुराठी और सहायक प्रोफेसर डॉ० आशा शैली के संयुक्त संपादन में प्रकाशित

✒️ 42 महिला रचनाकारों की प्रतिनिधि कहानियां संकलित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोडा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा स्थित जंतु विज्ञान विभाग सभागार में वरिष्ठ कुमाउनी साहित्यकार महेंद्र ठकुराठी और कुमाउनी भाषा की सहायक प्रोफेसर डॉ० आशा शैली के संयुक्त संपादन में प्रकाशित कुमाउनी कहानी संकलन ‘काँव मनक काथ- क्वीड पुस्तक का विमोचन किया गया।

परफेक्ट राइटर पब्लिकेशन दिल्ली से प्रकाशित हुई ‘काँव मनक काथ क्वीड’ कुमाउनी भाषा में प्रकाशित 238 पृष्ठों की एक ऐसी पुस्तक है, जिसमें कुमाउनी साहित्य के लिए सृजनरत 42 महिला रचनाकारों की प्रतिनिधि कहानियां संकलित है।
अल्मोड़ा में विगत चौदह वर्षो से अनवरत प्रकाशित हो रही कुमाउनी मासिक पत्रिका पहरू के प्रबंध संपादक महेंद्र ठकुराठी और एसएसजे विश्वविद्यालय में कुमाउनी भाषा विभाग का जिम्मा देख रही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० आशा शैली को जब यह लगा कि कुमाउनी दुदबोली के विकास के लिए यहां की मातृशक्ति भी बहुत बड़ी तादाद में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है, तो इन दोनों साहित्यकर्मियों ने मिलकर इन महिलाओं द्वारा लिखी गई कहानियों के दस्तावेजीकरण का बीड़ा उठाया।

विमोचन के अवसर पर दुदबोली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि ‘काँव मनक काथ-क्वीड कुमाउनी भाषा साहित्य के क्षेत्र में एक नवीन प्रयोग है। यह पुस्तक नई पीढ़ी के रचनाकारों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० गोकुल द्यौपा ने ‘काँव मनक काथ-क्वीड शीर्षक का हिन्दी में अर्थ समझाते हुए कहा कि वास्तव में ही यह पुस्तक कुमाउनी नारियों के कोमल मन की कथा और व्यथा को उकेरने वाला दस्तावेज है। इसे ज्यादा से ज्यादा पढ़ा जाना चाहिए।

इस अवसर पर साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी ने बताया कि इस पुस्तक में सन 1938 से लेकर अब तक की विभिन्न कुमाउनी पत्र-पत्रिकाओं में छपी महिला रचनाकारों की कहानियों को संकलित किया गया है। ज्ञातव्य है सर्वप्रथम सन 1938 से तीन वर्ष तक अल्मोड़ा में पहली कुमाउनी मासिक पत्रिका अचल का प्रकाशन हुआ था। विमोचन के अवसर पर डॉ० प्रीति आर्या, डॉ० चंद्रप्रकाश फुलेरिया, डॉ० ममता पन्त, डॉ० मुकेश सामन्त, डॉ० ललित योगी और लीला खोलिया आदि ने भी अपने विचार रखे। सभी छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद थे। मंच संचालन डॉ० गोकुल दयौपा द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता कुर्मांचल अखबार के संपादक डॉ० चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने की।

Click To Read – 📲

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments