HomeDelhiदिल्ली में पहली बार AAP का मेयर, शैली ने भाजपा की रेखा...

दिल्ली में पहली बार AAP का मेयर, शैली ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया

नई दिल्ली| दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। बुधवार को हुई वोटिंग में AAP की शैली ओबेराय को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हरा दिया। चुनाव में कुल 241 पार्षदों ने वोटिंग की। वहीं, 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मेयर के लिए AAP की शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला था। तीसरी कैंडिडेट के तौर पर AAP की आशु ठाकुर भी मैदान में थीं। तीन बार टलने के बाद सिविक सेंटर में आज सुबह 11.20 बजे MCD चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ था, जो करीब 2 घंटे चला।

मेयर बनाने के लिए 138 वोट चाहिए थे

250 सीट के सदन में मेयर बनाने के लिए 138 वोट चाहिए थे। आप के पास 151 पार्षद हैं, जिनमें से 134 चुने हुए हैं। 13 विधायक, 3 सांसद और एक निर्दलीय पार्षद सपोर्ट में रहा। जबकि BJP के पक्ष में 112 पार्षद रहे, जिनमें 104 चुने हुए पार्षद, 7 सांसद और 1 विधायक शामिल हैं। कांग्रेस के 9 पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला था।

वोटिंग से पहले पुलिस से भिड़े AAP पार्षद

सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामे जैसे हालात दिखे। AAP पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई। AAP पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की एंट्री का विरोध कर रहे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सदन में SSB जवानों को तैनात किया गया।

गृह मंत्रालय की मंजूरी : दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया पर केस दर्ज करेगी CBI – पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments