HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : हरिद्वार में कोरोना का नंगा नाच, पूरे 150 संक्रमित...

ब्रेकिंग न्यूज : हरिद्वार में कोरोना का नंगा नाच, पूरे 150 संक्रमित मिले, दून में 58, यूएस नगर में 13, नैनीताल में सात और अल्मोड़ा में 1 कोरोना संक्रमित मिला

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना का महाधमाका हुआ है। आज कुल 239 केस पाजिटिव आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश का आंकड़ा चार हजार की संख्या को पार करते हुए 4515 पहुंच गया है। आज 35 लोग स्वास्थ्य लाभ के बाद घर लौट गए। सूबे में अब 1311 लोग अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।
आज हरिद्वार में पूरे डेढ़ सौ कोरोना के नए मामले पाए गए। इनमें 139 स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। जबकि 11 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास नहीं है। देहरादून में आज 58 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें से 12 लोग स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। जबकि 15 लोग सेना से संबधित हैं। 3 हेल्थ केयर वर्कर हैं तो 11 प्रवासी हैं। 17 की विभाग के पास फिलहाल कोई ट्रवेल हिस्ट्री नहीं है।
उधमसिंह नगर आज 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हें। इनमें से छह स्थानीय संक्रमण का शिकार हैं। जबकि तीन प्रवासी हैं और चार की विभाग के पास कोई ट्रवेल हिस्ट्री नहीं है।
नैनीताल में आज कुल सात कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सातों स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। उत्तरकाशी में आज पांच कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक बिहार व दो जम्मू कश्मीर से यहां लौटे हैं। दो की फिलहाल कोई ट्रवेल हिस्ट्री विभाग के पास नहीं है। पौड़ी में आज चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक दिल्ली से लौटा है जबकि तीन की कोई ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास नहीं है। अल्मोड़ा व चमोली में आज एक एक कोरोना संक्रमित पाए गए हें। अल्मोड़ा के संक्रमित के बारे में स्वास्थ्य विभाग के पास कोई ट्रेवल हिस्ट्री का रिकार्ड नहीं हें। जबकि चमोली का संक्रमित दिल्ली से लौटा हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments