चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन दस्तावेज के साथ ऐसे करें पंजीकरण

1
Chardham Yatra 2024 : यहां करें चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2023| उत्तराखंड में 22 अप्रैल 2023 से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं आज 21 फरवरी से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) शुरू हो गए हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।


ADVERTISEMENTS

अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जल्‍दी करें। Chardham Yatra 2023 के लिए आप चार तरीकों से अपना Registration करवा सकते हैं। तीर्थयात्री फिलहाल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने के बाद यहां के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।

ऐसे करें चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण | How to Register for Chardham Yatra

Char Dham Yatra Registration के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

➡️ पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in
➡️ WhatsApp Number +91 8394833833 (Yatra टाइप करें)
➡️ टोल फ्री नंबर टोल फ्री नंबर 1364 | For Other States : 0 135 1364 के जरिये
➡️ App- Tourist Care Uttarakhand

अब Chardham Yatra में श्रद्धालुओं की भाषा में बात करेगी पुलिस

Chardham Yatra 2023 में यात्रा ड्यूटी में तैनात पर्यटन पुलिस इस बार विभिन्न राज्यों की भाषाओं में बात करेगी। इसके लिए उन्हें विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि दक्षिण भारत क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को भाषायी आधार पर समस्या का सामना न करना पड़े। पर्यटन पुलिस में नियमित पुलिस के ही कार्मिकों को शामिल किया जाएगा। इससे पूर्व इन्हें रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

हल्द्वानी में आठ दुकानों को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS