HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : यहां होटल के कमरे में मिले युवक और युवती के...

उत्तराखंड : यहां होटल के कमरे में मिले युवक और युवती के शव, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश में कृषि उत्पादन मंडी समिति तिराहा के पास स्थित होटल मधुबन के कमरे में एक युवक और युवती मृत अवस्था में मिले हैं। सोमवार दोपहर 1:30 बजे करीब होटल मधुबन के कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि होटल के एक कमरे में एक युवक और युवती बीती शाम रहने के लिए आए थे। कमरा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय टीम सहित मौके पर पहुंचे। दरवाजा किसी तरह से खुलवा कर पुलिस की टीम भी पहुंची। अंदर डबल बेड पर युवती और युवक मृत अवस्था में पड़े थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल में जमा कराई गई आईडी के मुताबिक युवक की पहचान 27 वर्षीय हिमांशु राजपूत पुत्र राजपाल सिंह निवासी अलीपुर नगला, मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश और युवती की पहचान 24 वर्षीय वर्षा राजपूत पुत्री श्याम सिंह निवासी काले की ढाल, हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कमरे में मिले दो मोबाइल की भी जांच कर रही है।

शौच को उतरे परिचालक का फिसला पांव, कोसी में जा गिरा, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments