HomeAccidentशौच को उतरे परिचालक का फिसला पांव, कोसी में जा गिरा, हालत...

शौच को उतरे परिचालक का फिसला पांव, कोसी में जा गिरा, हालत गंभीर

गरमपानी। यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना के पास कैंटर से शौच करने उतरे कैंटर परिचालक का अचानक संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से नीचे कोसी नदी में जा गिरा। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल खैरना चौकी के इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। घायल को कोसी नदी से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र खैरना पहुंचाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बाजपुर से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा कैंटर संख्या यूके 04सीए 8073 बाजपुर से सरकारी शराब लेकर चला था। इस बीच जैसे ही कैंटर खैरना के पास पहुंचा तो थोड़ा आराम करने के लिए वहान चालक तथा परिचालक खैरना के समीप रुक गए। वहीं परिचालक अफजल अली पुत्र अकबर अली निवासी बाजपुर वाहन से निकल कर सड़क किनारे पहुंचा।

यह घटना सुबह 05 से 06 बजे की बीच की बताई जा रही है। इस बीच अफजल का अचानक पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर कोसी नदी की तरफ जा गिरा। बहुत देर तक जब परिचालक वाहन में नही पहुंचा तो चालक द्वारा इसकी खोजबीन शुरू की गई तथा कोसी नदी में उसने परिचालक को गिरे हुए देखा।

जिसके चलते घटना की सूचना खैरना चौकी में दी गयी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को कोसी नदी के किनारे से रेस्क्यू कर समुदियाक स्वास्थ्य केंद्र खैरना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments