HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश के सिक्योरिटी सुपरवाइजर- नर्सिंग आफिसर समेत 14...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश के सिक्योरिटी सुपरवाइजर- नर्सिंग आफिसर समेत 14 लोगों को रिपोर्ट आई कोरोना पाजिटिव

Advertisement

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की कोविड सेंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। जिसमें स्थानीय लोग शामिल हैं, कोविड संक्रमित लोगों में एम्स में कार्यरत एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर तथा नर्स भी शामिल है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि चौदह बीघा मुनिकीरेती निवासी एम्स में कार्यरत एक 35 वर्षीय कर्मचारी जो कि सुरक्षा विभाग में सुपरवाइजर हैं जो कि 17 जुलाई को एम्स ओपीडी में आए थे। जहां उनका कोविड सैंपल लिया गया था जो कि पॉजिटिव आई है। उनका एम्स में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी जो कि कोविड संक्रमित हैं से प्राइमरी कांटेक्ट बताया गया है। इसी तरह आवास विकास में रहने वाली एम्स के न्यूरोलॉजी वार्ड में कार्यरत 20 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर भी कोविड-19 पाजिटिव पाई गई है । इसी प्रकार श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति जो कि 17जुलाई को गले में खराश की शिकायत के साथ एम्स स्क्रीनिंग ओपीडी आए थे, उनका कोविड सेंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव पाया गया है। गुड्डू प्लॉट श्यामपुर के ही रहने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति जो कि हरिद्वार की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। हरिद्वार की इसी फैक्ट्री में कार्यरत एक अन्य 40 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं जो गुमानीवाला ऋषिकेश के निवासी हैं। तीन अन्य पॉजिटिव केस एम्स में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के है। जिनमें 30 वर्षीय कांवली रोड देहरादून की महिला, 34 वर्षीय ज्वालापुर हरिद्वार निवासी महिला और मुखिया गली भूपतवाला, हरिद्वार.निवासी 21 वर्षीय व्यक्ति हैं। रायवाला निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति जो कि बुखार की शिकायत लेकर बीते शुक्रवार को एम्स ओपीडी में आए थे। जिनकी कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पेशेंट को सीसीसी सेंटर में एडमिट होने को कहा गया है। रायवाला निवासी एक अन्य 43 वर्षीय व्यक्ति 17जुलाई को खांसी व कफ की शिकायत के साथ एम्स ओपीडी में आए थे, जिनका कोविड सेंपल लिया गया व उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ज्ञान लोक कॉलोनी कनखल, हरिद्वार के रहने वाले 66 वर्षीय व्यक्ति 3 दिनों से बुखार और कफ से पीड़ित थे, उन्होंने जब एम्स ओपीडी में आकर अपना कोविड-19 टेस्ट कराया तो जांच में पॉजिटिव पाए गए। बड़कोट देहरादून निवासी 32 वर्षीया महिला जो कि बीते शुक्रवार को एम्स में भर्ती अपने कोविड संक्रमित पति को देखने आई थीं, महिला का बुखार व कफ की शिकायत पर कोविड सेंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला 17 जुलाई से होम आइसोलेशन में है, जिसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है। काशीपुर उधमसिंहनगर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति जो कि लीवर की बीमारी से ग्रसित होने के कारण बीते 11 16 जुलाई तक एम्स में भर्ती रहा। जिसका 11 जुलाई को पहला सेंपल लिया गया जो कि नेगेटिव रहा। मरीज को 16 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया। उक्त व्यक्ति तवियत खराब होने पर 17 जुलाई को दोबारा एम्स इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जिसका दोबारा कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव आया है। मरीज वेंटिलेटर पर है, जिसे इमरजेंसी से कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अंतिम मामला रुद्रप्रयाग निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति का है, जो पिछले 8 दिनों से बुखार एवं पीठ के दर्द की शिकायत के साथ एम्स ऋषिकेश आए थे। कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में उनका कोविड सैम्पल लिया था, जो जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है ।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments