HomeNationalजेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, एक्स-रे देख डॉक्टर के उड़े...

जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, एक्स-रे देख डॉक्टर के उड़े होश

गोपालगंज| बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां जेल में एक कैदी पकड़े जाने के डर से मोबाइल को ही निगल गया। पुलिस ने उसे नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। इस घटना के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

दरअसल, शुक्रवार को पुलिस जेल में जांच करने पहुंची तो कौशर अली मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस के डर से उसने फोन निगल लिया। फोन के निगले जाने के थोड़ी देर बाद कैदी के पेट में भयंकर दर्द शुरू हुआ जिसके बाद उसे शहर के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच और एक्स-रे वगैरह किया। एक्स-रे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। कौशर के पेट में मोबाइल फोन था। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसने पुलिस डर से फोन निगल गया जिसकी वजह से उसके पेट में दर्द होने लगा।

तस्करी मामले में जेल में था बंद

कैदी नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफी गांव निवासी बाबू जान मियां का बेटा कौशर अली है। गोपालगंज के चनावे के जेल में कैदी काफी समय से बंद है। बताया जा रहा है, कि जेल में बंद कैदी कौशर अली साल 2020 से चनावे जेल में नशीला पदार्थ तस्करी मामले में बंद है। 17 फरवरी की सुबह वो एक मोबाइल से बात कर रहा था, तभी कुछ पुलिसकर्मी जांच के लिए पहुंच गए। पुलिस कर्मियों को देख कर वह डर गया और मोबाइल को मुंह में रख कर निगल गया। दो दिन बाद जब उसके पेट में दर्द शुरू हुआ तो उसने जेल कर्मियों को इस बारे में बताया।

जेल कर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा। कौशर ने बताया कि वह साल 2020 से जेल में बंद है। 17 फरवरी की सुबह एक छोटा सा मोबाइल फेंका हुआ मिला। पहले से रखे सिम को मोबाइल में डाला और बात करना शुरू किया तभी मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए, जिसे देख मुंह में रख कर निगल गया था।

इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सिद्दीकी ने बताया कि एक मरीज को शनिवार की रात पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया। कैदी का नाम कैशर अली है। कैदी ने कुछ निगल लिया है, एक्स-रे में एक फौरन बॉडी (बाहरी सामान) दिख रहा है। मरीज की हालत अभी स्टेबल है, आगे की जांच के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा। जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर वह क्या है कैसे निकलेगा या उसके लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा।

उत्तराखंड : शिवरात्रि पर वीडियो बनाने को गंगा में कूदा छात्र, लापता

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments