HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में दिनदहाड़े डेंटल क्लीनिक में चोरों ने किया हाथ साफ

हल्द्वानी में दिनदहाड़े डेंटल क्लीनिक में चोरों ने किया हाथ साफ

हल्द्वानी| शहर में चोरी की वारदात पर लगाम नहीं लग पा रहा है। मुखानी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े एक क्लीनिक को निशाना बनाया। आरोपी क्लीनिक से नगदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS

फतेहपुर रोड पर क्लीनिक चलाने वाली डॉ शिवानी डिमरी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहना है कि 15 फरवरी को वह घर पर थीं। क्लीनिक चलाने में सहयोग करने वाली अनीता जोशी को उस दिन कालाढूंगी स्थित दूसरे क्लीनिक में भेजा गया था। अनीता सुबह नौ बजे क्लीनिक का दरवाजा लॉक कर चली गई।

शाम करीब 4:30 बजे वापस लौटने पर देखा कि दरवाजा खुला मिला। अंदर देखने पर गल्ले से 10300 रुपये सहित दस्तावेज आदि गायब मिले। उन्होंने अपनी पति डॉ. अर्पित विशिष्ट के साथ तमाम पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments