HomeBreaking NewsBig Breaking: पहले अथाह प्यार और फिर प्रेमी ही बना प्रेमिका का...

Big Breaking: पहले अथाह प्यार और फिर प्रेमी ही बना प्रेमिका का हत्यारा

ADVERTISEMENTS

थाणे (महाराष्ट्र)। पहले प्यार किया और फिर प्रेमी ही प्रेमिका का हत्यारा बन गया। घर में साफ—सफाई का काम करने वाली एक महिला का सुरक्षा गार्ड से प्रेम प्रसंग चल पड़ा। जब​ महिला ने सुरक्षा कर्मी से शादी कर लेने की जिद की, तो पल्ला छुड़ाने के लिए उसने महिला की नृशंस हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। यह सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के थाणे के नवी मुंबई क्षेत्र का है।

पढ़िये, पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 फरवरी 2023 को नवी मुंबई के कोपरखैरने क्षेत्र में स्थित हाउसिंग सोसाइटी के समीप करीब 35—40 साल के उम्र की महिला का शव झाड़ियों के बीच पड़ा बरामद हुआ। पुलिस की जांच पड़ताल में आया कि महिला का दुपट्टे से गला घोंटाकर हत्या हत्या की गई है और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों को इत्तला की गई।

ऐसे हुई महिला की पहचान

दरअसल, क्षेत्र के ट्रॉम्बे पुलिस थाना क्षेत्र से एक महिला गुमशुदा हुई थी। इसी के मद्देनजर पड़ताल की गई, तो मृतक महिला के हुलिए की यह स्पष्ट हुआ कि वह शव ट्रॉम्बे क्षेत्र से गुम महिला का ही है। मृतका महिला मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में​ स्थित एक घर में साफ-सफाई का कार्य करती थी। पुष्टि के बाद पुलिस ने अगली कार्रवाई की।

काल डिटेल ने उजागर किया प्रेम प्रसंग

पुलिस ने जांच करते हुए महिला के कॉल डिटेल निकाली। जिससे साफ जाहिर हुआ कि उसका सुरक्षा कर्मी राजकुमार बाबूराम पाल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तत्पश्चात पुलिस ने सुरक्षा कर्मी से गहन पूछताछ करते हुए घटना का खुलासा कर लिया। सुरक्षा कर्मी राजकुमार ने उगला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी के चलते महिला उससे विवाह करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी और उसके दबाव से आजिज आकर उसने महिला की हत्या कर दी और शव छिपाने के उद्देश्य से झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

यहां बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments