HomeBreaking Newsयुवाओं को भड़का प्रदेश को अशांत करने की साजिश रच रही कांग्रेस...

युवाओं को भड़का प्रदेश को अशांत करने की साजिश रच रही कांग्रेस : रावत

ADVERTISEMENTS

✒️ विरोध से पहले सच्चाई जानें युवा

✒️ नकल पर सबसे सख्त कानून के प्रावधान में उत्तराखंड देश का पहला राज्य

✒️ बंद के पीछे थी कांग्रेस, फ्लॉप हुआ साबित

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस छात्रों को भ्रमित कर प्रदेश को अशांत करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद जनता कांग्रेस की चालों को भली प्रकार जानती है। यही कारण है कि आज कांग्रेस प्रायोजित प्रदेश व्यापी बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि युवा बहकावे में आने की बजाए समझने का प्रयास करें। सच्चाई तो यह है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है़ जहां नकल कराने का दोषी पाए जाने पर रुपये 10 करोड़ तक के जुर्माने एवं आजीवन कारावास का प्रावधान 2023 के अध्यादेश में किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार ने सबसे सख्त नीति अपनाई है।

समझ ले कांग्रेस, उत्तराखंड को कश्मीर नहीं बनने देंगे

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेसी अब आम जनता को भी निशाना बना रहे हैं। छात्र आंदोलन को हाईजैक कर चुके कांग्रेस के नेता अब राज्य को अशांत करने का कार्य कर रहे हैं। पुष्कर धामी की सरकार देवभूमि उत्तराखंड को कश्मीर नही बनने देगी। आज का प्रदेश व्यापी बंद पूर्णतह असफल साबित हुआ क्योंकि इस बंद के कॉल के पीछे कही ना कही अघोषित रूप से कांग्रेस पार्टी थी जिसको की उत्तराखंड की देवतुल्य जनता अच्छी तरह से समझती है।

हर योग्य प्रतियोगी को मिलेगा न्याय

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत ने नकल विरोधी कठोर कानून का स्वागत किया और कहा कि युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती में अनुसूचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश का स्वागत करते हुए कहा कि हम हमेशा सही के साथ खड़े हैं किसी भी योग्य प्रतियोगी को न्याय मिलना ही चाहिए।

देहरादून में लाठीचार्च व पथराव की घटना दुर्भाग्यपूण

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां नकल कराने का दोषी पाए जाने पर ₹10 करोड़ तक के जुर्माने एवं आजीवन कारावास का प्रावधान 2023 के अध्यादेश में किया गया है। रावत ने कल की देहरादून में हुए लाठीचार्ज एवं पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार योग्य प्रतियोगियों के साथ सदैव खड़ी है और यदि कोई षड्यंत्र किया गया है अथवा पुलिस, प्रशासन की ओर से कोई कोताही हुई है तो उसकी भी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखें युवा

प्रकाश रावत ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने तथा वार्ता करने का अनुरोध करते हैं। कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा का दुरुपयोग कर अपने स्वार्थों की सिद्धि करना चाहती है, जिसे हमारी सरकार सफल नहीं होने देगी।

स्वास्थ्य योजनाओं का नाम बदला तो आर्थिक मदद रोक सकता है केंद्र

UKPSC – कनिष्ठ सहायक परीक्षा की तारीख आई
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments